ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा में ग्यारस का पहला थाल: श्रद्धालुओं की आस्था बनाम बदहाल सड़क व्यवस्था

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 42 views
शाहपुरा में ग्यारस का पहला थाल: श्रद्धालुओं की आस्था बनाम बदहाल सड़क व्यवस्था

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-आज शुक्रवार से शाहपुरा के नया बाजार क्षेत्र में राम बाहेड़िया से ग्यारस का पहला थाल निकाला जाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पवित्र रामद्वारा शाहपुरा में पहुंचेगा। यह धार्मिक परंपरा वर्षों से श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जाती रही है।
लेकिन इस बार आयोजन से पूर्व बाजार क्षेत्र की सड़क व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नया बाजार में जगह-जगह कंकड़ और टूटी सड़कें श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।
नंगे पांव चलेंगे श्रद्धालु
ग्यारस के थाल में शामिल होने वाले श्रद्धालु बिना चप्पल के धार्मिक भावना से पैदल चलेंगे। ऐसे में सड़क पर फैले कंकड़-पत्थर और गड्ढे उनके लिए कष्टदायक साबित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते सड़क की मरम्मत और सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए थी।
सफाई व्यवस्था भी अधूरी
क्षेत्रवासियों के अनुसार, अभी तक बाजार में समुचित सफाई नहीं हुई है। आयोजन से ठीक पहले तक भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे आमजन में नाराजगी देखी जा रही है।
नगर पालिका से मांग
नागरिकों और श्रद्धालुओं ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि:
नया बाजार मार्ग वह राम द्वारा तक की तत्काल सफाई करवाई जाए
कंकड़-पत्थरों को हटाकर मार्ग समतल किया जाए
आयोजन से पूर्व सड़क की मरम्मत कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी की संभावना है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube