ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शादी की सालगिरह पर गौशाला में गौ माताओं की सेवा।

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 52 views
शादी की सालगिरह पर गौशाला में गौ माताओं की सेवा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जोधपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा निरंतर गौ सेवा और सनातन धर्म की रक्षा के कार्य किए जा रहे हैं। संगठन के राजस्थान प्रदेश संगठन मंत्री (युवा मोर्चा) गौ पुत्र पारस सिंह और गौ पुत्री पूजा सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर अनूठी पहल करते हुए गौशाला में पहुंचकर गौ माताओं की सेवा की।
दोनों दंपति ने गौशाला में जाकर गौ माताओं को गुड़, चना एवं हरा चारा खिलाया और सादगी के साथ अपनी सालगिरह मनाई। इस अवसर पर उन्होंने संदेश दिया कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह या अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों को गौ सेवा के साथ जोड़ने से जीवन धन्य होता है और समाज में सकारात्मक प्रेरणा फैलती है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने दोनों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि गौ वंश की सेवा और रक्षा करने वाले लोग सदैव सुखी रहते हैं। उन्होंने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि गौ सेवा, संत सेवा एवं जरूरतमंदों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर गौ पुत्र पारस सिंह ने गौ पुत्र धर्म दास महाराज को 1011 रुपये गुरु दक्षिणा के रूप में भेंट किए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सनातन संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाना रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube