ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कीचड़ और जलभराव से परेशान जुगपुरा वासी जिलाधिकारी से लगाई पक्की सड़क की गुहार

By Shubh Bhaskar · 26 Feb 2026 · 16 views
कीचड़ और जलभराव से परेशान जुगपुरा वासी
जिलाधिकारी से लगाई पक्की सड़क की गुहार
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला जुगपुरा के निवासियों ने क्षेत्र में पक्की सड़क न होने के कारण जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है। निवासियों का कहना है कि सड़क के अभाव में पूरा रास्ता कीचड़ से भरा रहता है, जिससे स्कूली बच्चों और आम लोगों का निकलना दूभर हो गया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मेन नहर व संदीप रजक के मकान से लेकर प्रमोद प्रजापति के मकान तक की सड़क पूरी तरह कच्ची है। कीचड़ के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं। आवागमन के लिए यह एकमात्र रास्ता है, जिसकी हालत वर्तमान में अत्यंत दयनीय है। ज्ञापन पर हीराबाई लोधी, राजकुमारी यादव, प्रेमा बाई और अन्य महिलाओं सहित समस्त मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द से जल्द यहाँ पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को इस नारकीय जीवन से मुक्ति मिल सके।
फोटो-पी3
केप्सन- डीएम को ज्ञापन देने पहुंची महिलाएं

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube