ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फूलडोल मेला महोत्सव में मुख्य आकर्षण बनेगा “शाहपुरा जिला संघर्ष” सेल्फी प्वाइंट

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 43 views
फूलडोल मेला महोत्सव में मुख्य आकर्षण बनेगा “शाहपुरा जिला संघर्ष” सेल्फी प्वाइंट

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-ऐतिहासिक फूलडोल मेला महोत्सव में इस वर्ष एक विशेष आकर्षण के रूप में “शाहपुरा जिला संघर्ष सेल्फी प्वाइंट” लोगों के लिए चर्चा का केंद्र रहेगा।
शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति के महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने जानकारी देते हुए बताया मेले में एक विशेष स्टॉल स्थापित किया जाएगा, जहाँ सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से आमजन को शाहपुरा जिले की भौगोलिक, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्ता से अवगत कराया जाएगा।
क्या रहेगा विशेष?
शाहपुरा जिले का विस्तृत मानचित्र एवं भौगोलिक स्थिति
जिला रहते हुए हुए विकास कार्यों की जानकारी
जिला का दर्जा समाप्त होने के बाद हुए प्रशासनिक एवं विकासात्मक नुकसान
राज्य सरकार से मिलने वाले लाभों से वंचित रहने के आंकड़े
आमजन के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करने हेतु सेल्फी प्वाइंट एवं संदेश बोर्ड
संघर्ष समिति का उद्देश्य मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यह बताना है कि शाहपुरा को पुनः जिला घोषित किए जाने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है।
उल्लेखनीय है कि शाहपुरा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। फूलडोल मेले जैसे पारंपरिक आयोजनों में जनसमर्थन और जनजागरण का यह प्रयास जिले की बहाली की मांग को और मजबूती देगा।
संघर्ष समिति ने अधिक से अधिक नागरिकों से स्टॉल पर पहुंचकर समर्थन देने और जनअभियान को सशक्त बनाने की अपील की है।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube