ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम से संवरेगा जीवन : जैन*

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 18 views
*नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम से संवरेगा जीवन : जैन*


देवदा संस्था प्रधान महेन्द्र कुमार जैन का भावपूर्ण अभिनंदन

25 फरवरी

*रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा*
बड़ीसादड़ी। स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित देवदा विद्यालय के संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन आगामी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी वर्षों की समर्पित सेवा के अंतिम चरण में सोमवार को भुरकिया कलां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उनका भावभीना अभिनंदन किया गया।
सादे लेकिन गरिमामय समारोह में महेंद्र कुमार जैन को मेवाड़ी पगड़ी, अभिनंदन पत्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और भावनाओं से सराबोर रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्नेहपूर्ण संबोधन देते हुए जैन ने कहा कि यदि जीवन में तीन अमूल्य नियम—नियमित अध्ययन, समय की सख्त पाबंदी और कठिन परिश्रम को आत्मसात कर लिया जाए, तो हर सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ये संस्कार न केवल व्यक्ति के जीवन को संवारते हैं, बल्कि समाज को भी दिशा देते हैं। भावुक स्वर में उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यही मूल्य उन्हें एक श्रेष्ठ नागरिक बनाएंगे और देश का भविष्य उज्ज्वल करेंगे।
संस्था प्रधान महेश कुमार अग्रवाल ने गर्वपूर्वक बताया कि महेंद्र कुमार जैन एवं उनके विद्यालय द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपखंड स्तर पर तीन बार, जिला स्तर पर दो बार, राज्य स्तर पर दो बार तथा राष्ट्रीय स्तर पर एक बार सम्मान प्राप्त किया जा चुका है। यह उपलब्धियां उनकी निस्वार्थ सेवा, नेतृत्व क्षमता और प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण हैं।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्यामलाल खटीक ने किया।
इस अवसर पर संस्था प्रधान महेश कुमार अग्रवाल, शारीरिक शिक्षक सुदेश नारायण, इंद्रजीत मेनारिया, देवेन्द्र चारण, शिक्षिका पूजा लोहार, विद्यालय प्रबंधन समिति के शांतिलाल भोई, गोपाल मेघवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता मेघवाल, लाली वैष्णव, छात्राध्यापक सरोवर सिंह, धर्मेंद्र लोहार व अन्नू चारण सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube