ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महारो पावन चित्तौड़” विशेष सफाई अभियान गुरुवार से प्रारंभ

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 132 views
महारो पावन चित्तौड़” विशेष सफाई अभियान गुरुवार से प्रारंभ

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने एवं नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से “म्हारो पावन चित्तौड़” विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ 26 फरवरी, गुरुवार से वार्ड संख्या 12 से किया जाएगा। अभियान के तहत नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से व्यापक साफ-सफाई एवं सुधार कार्य संपादित किए जाएंगे।

अभियान के अंतर्गत सड़कों, नालियों एवं डिवाइडरों की समुचित सफाई, विभिन्न स्थानों से कचरा संग्रहण कर डंपिंग स्थलों पर निस्तारण, खाली भूखंडों की सफाई एवं आवश्यकतानुसार चारदीवारी निर्माण किया जाएगा। साथ ही रोड, नाली एवं नालों की मरम्मत, फेरो कवर लगाने, दीवारों पर रंगाई-पुताई कर सौंदर्यकरण, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने एवं आवश्यकतानुसार नई लाइट लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके अतिरिक्त असुरक्षित विद्युत केबल को सुरक्षित करने, ट्रांसफार्मरों की चारदीवारी करवाने, नाला-नालियों पर अतिक्रमण हटाने, मार्गों पर लंबे समय से खड़े खराब वाहनों को हटाने तथा वार्ड में स्थित पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई जैसे कार्य भी सुनिश्चित किए जाएंगे। आमजन को कपड़े की थैलियां वितरित कर पॉलिथीन उपयोग से बचने हेतु प्रेरित किया जाएगा एवं घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

नगर परिषद द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं, स्वच्छता बनाए रखें तथा अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें, ताकि “महारो पावन चित्तौड़” का संकल्प साकार हो सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube