ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बने सुनील चौधरी।

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 186 views
राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बने सुनील चौधरी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सचिन सरोहा के निर्देशानुसार प्रदेश युवा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस विस्तार के तहत सुनील चौधरी को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष युवा डॉ. नरेश मदेरणा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की नीति एवं विचारधारा को ध्यान में रखते हुए युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
सुनील चौधरी की नियुक्ति से युवा वर्ग में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube