ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हाथरस में गौ पुत्र की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, कार्यवाही की मांग तेज।

By Shubh Bhaskar · 25 Feb 2026 · 126 views
हाथरस में गौ पुत्र की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, कार्यवाही की मांग तेज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- हाथरस- जिले के विसावर गांव स्थित सरकारी गौशाला से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ०2 फरवरी को गौ सेवा से जुड़े एक कार्यकर्ता की मौत के बाद अब तक ठोस कार्यवाही नहीं होने पर संगठनों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी को गौ पुत्र मनीष अपने अन्य साथियों के साथ विसावर गांव की सरकारी गौशाला के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वहां गौ माताओं की स्थिति को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई और संबंधित व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। आरोप है कि इसके बाद ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा अपने समर्थकों के माध्यम से चारों गौ पुत्रों के साथ मारपीट की गई तथा सादाबाद थाने में उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया।
अगले दिन मामले ने तूल पकड़ा तो बीडीओ, ग्राम पंचायत सचिव एवं एसएसएम सादाबाद मौके पर पहुंचे और जांच कर प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए। आरोप है कि उसी शाम ग्राम पंचायत प्रधान ने गौ पुत्र मनीष को जान से मारने की धमकी दी।
परिजनों के अनुसार, ०2 फरवरी को दोपहर करीब ०2 बजे मनीष गोवर्धन के लिए घर से निकले थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें मथुरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद विभिन्न गौ सेवा संगठनों ने सादाबाद उपजिलाधिकारी कार्यालय तथा बाद में हाथरस जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन अब तक संतोषजनक कार्यवाही न होने का आरोप लगाया जा रहा है।
24 फरवरी को सुबह 10 बजे पुनः संगठनों ने हाथरस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के मथुरा जिला अध्यक्ष गौ पुत्र भोला परिहार सहित अनेक कार्यकर्ता और मृतक मनीष के परिजन उपस्थित रहे।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री सत्यवीर सिंह चौधरी ने कहा कि योगी सरकार में दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हाथरस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही नहीं की गई तो वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और मृतक गौ पुत्र के परिवार को न्याय कब तक मिल पाता है। बृजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा वाट्सएप से दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube