ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता के सम्मान में मैदान में उतरी ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की राजस्थान टीम।

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 116 views
गौ माता के सम्मान में मैदान में उतरी ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की राजस्थान टीम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- गौ माता की सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से कार्यरत ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की राजस्थान टीम ने सोमवार सुबह एक गंभीर रूप से घायल नंदी का सफल उपचार और रेस्क्यू कर मानवता का परिचय दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे जयपुर जिले की नीमराना तहसील क्षेत्र में एक नंदी महाराज का पेट फट जाने से वह गंभीर अवस्था में तड़प रहा था। इसकी सूचना संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) गौ पुत्र जितेंद्र यादव को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने नीमराना तहसील अध्यक्ष गौ पुत्र मनोज कुमार को तत्काल मौके पर पहुंचने और चिकित्सकों की टीम साथ ले जाने के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही मनोज कुमार अपने साथ कई कार्यकर्ताओं को लेकर मौके पर पहुंचे। चिकित्सकीय टीम की सहायता से नंदी महाराज का प्राथमिक उपचार कराया गया और तत्पश्चात सुरक्षित रूप से नजदीकी गौशाला में रेस्क्यू कर भर्ती कराया गया, जहां उसका आगे का उपचार जारी है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन का कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक समाजसेवी और धार्मिक भावना रखने वाले नागरिक का दायित्व है। उन्होंने आमजन से अपील है कि गौ माता और बेसहारा पशुओं की सेवा में आगे आएं तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण में सहयोग करें।
इस कार्य से क्षेत्र में संगठन की सराहना की जा रही है और स्थानीय लोगों ने टीम के त्वरित प्रयास की प्रशंसा की

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube