ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रावतभाटा और सांवलियाजी मंदिर मे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 126 views
रावतभाटा और सांवलियाजी मंदिर मे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले के कस्बा रावतभाटा एवं श्री साँवलिया जी मंदिर क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव, श्रद्धालुओं एवं आमजन की बढ़ती आवाजाही तथा समय-समय पर उत्पन्न होने वाली जाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विशेष कदम उठाया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कस्बा रावतभाटा एवं श्री साँवलिया जी मंदिर में यातायात शाखा के 02-02 कांस्टेबल तैनात किए जा रहे हैं, जो संबंधित थानाधिकारी के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए यातायात व्यवस्था का नियमित संचालन सुनिश्चित करेंगे। तैनात पुलिसकर्मी मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले चौराहों, मंदिर मार्ग तथा बाजार क्षेत्र में यातायात का नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था का नियमन, नियम उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही एवं आमजन को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस व्यवस्था के लागू होने से क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी, अनावश्यक जाम की स्थिति में कमी आएगी तथा श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को सुरक्षित, सहज एवं सुचारू यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विशेष अवसरों, त्योहारों एवं भीड़भाड़ वाले दिनों में अतिरिक्त निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, नो-पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े न करें तथा पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube