ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन ने सीवरेज योजना का शंखनाद, तहसील परिसर में ‘समबेल’ निर्माण का भूमिपूजन किया

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 33 views
विधायक माधौगढ़ मूलचंद निरंजन ने सीवरेज योजना का शंखनाद, तहसील परिसर में ‘समबेल’ निर्माण का भूमिपूजन किया
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड माधोगढ़


उरई (जालौन )
जनपद जालौन क्षेत्र के माधौगढ़ में राज्य सेक्टर की महत्वाकांक्षी सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत एक बड़े विकास कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई। तहसील परिसर में प्रस्तावित ‘समबेल’ (सीवरेज पम्पिंग संरचना) निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन विधायक मूलचंद निरंजन कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि यह योजना नगर की वर्षों पुरानी जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान साबित होगी। बरसात के मौसम में सड़कों और गलियों में भरने वाले पानी से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस समबेल के निर्माण से सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा और जल निकासी की प्रक्रिया तेज व व्यवस्थित होगी।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ने कहा कि नगर के विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता है। वहीं मंडल अध्यक्ष कमलापत कुशवाहा ने इसे सरकार की जनहितैषी सोच का परिणाम बताते हुए कहा कि इससे स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, सभासदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरा होगा, ताकि नगर को गंदे पानी और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। शिलान्यास के साथ ही माधौगढ़ में विकास की नई इबारत लिखे जाने का दावा किया गया।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube