ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अखिल भारत हिन्दू कांति सेना से ढिकोला के मनीष नायक बने जिला अध्यक्ष

By Shubh Bhaskar · 24 Feb 2026 · 56 views
अखिल भारत हिन्दू कांति सेना से ढिकोला के मनीष नायक बने जिला अध्यक्ष

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भीलवाड़ा जिले उप तहसील ढिकोला से अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना (राजस्थान) द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मनीष को जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सौरव सिंह शेखावत एवं मनीष पालीवाल प्रदेश प्रभारी के निर्देशानुसार एवं शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है।
संगठन के राष्ट्रीय सरक्षक भंवर सिंह पलाड़ा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल के निर्देश एवं प्रदेश प्रभारी राजस्थान मनीष पालीवाल उदयपुर संभाग अध्यक्ष गणपत सिंह ने संयुक्त रूप से जारी नियुक्ति पत्र में कहा कि मनीष नायक लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहै हैं। उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उदयपुर संभाग प्रभारी नरेश द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि मनीष नायक जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा के रूप में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी तथा प्रदेश भर में संगठन की विचारधारा को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगी।नायक ने बताया की मुझे जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरी निष्ठा से वहन करूंगा !

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube