ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मांडल में अल्टो कार में लगी आग

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 15 views
मांडल में अल्टो कार में लगी आग

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

मांडल-मांडल थाना क्षेत्र में उस वक्त कोहराम मच गया जब सड़क पर दौड़ती एक अल्टो कार धू-धू कर भभक उठी। कार के भीतर मौत का साया मंडरा रहा था, लेकिन चालक बेटे की जांबाजी और सूझबूझ ने काल को मात दे दी।
जानकारी के अनुसार, भादू निवासी सुरेश गाडोलिया अपनी मां सोहनी और परिजन पूजा को लेकर बागौर अस्पताल चेकअप के लिए निकले थे। सफर सुकून से कट रहा था कि अचानक भादू के पास चलती कार के इंजन से लपटें निकलने लगीं। कार के भीतर धुआं भरते ही चीख-पुकार मच गई। खतरे को भांपते हुए चालक सुरेश ने बिना वक्त गंवाए कार को सड़क किनारे उतारा और आनन-फानन में अपनी मां व पूजा को सुरक्षित बाहर खींच लिया।
जैसे ही तीनों कार से बाहर निकले, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चंद मिनटों के भीतर पूरी कार आग के आगोश में समा गई। लोहे का ढांचा धधकते शोले में बदल गया। सूचना मिलते ही मांडल थाने से ड्यूटी ऑफिसर सुधा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube