ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रिलीफ सोसायटी की बैठक में चुनाव पर मंथन, पांच सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति गठित

By Shubh Bhaskar · 23 Feb 2026 · 14 views
रिलीफ सोसायटी की बैठक में चुनाव पर मंथन, पांच सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति गठित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शहर में फुलिया गेट स्थित वेणी मोहन धाम में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार, गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव संपन्न होने तक वर्तमान कार्यकारिणी ही अपना दायित्व निभाएगी। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए पांच सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने राजकुमार अग्रवाल, अशोक पौंडरीक, रमेश मारू, सत्यनारायण पाठक एवं कैलाश वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया। समिति को एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे चुनाव की तैयारियां प्रारंभ की जाएंगी।
बैठक में सोसायटी की एकता और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube