ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल की दो गौशालाओं का ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने किया निरीक्षण।

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 40 views
निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल की दो गौशालाओं का ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने किया निरीक्षण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- गुड़गांवा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की टीम ने रविवार सुबह गुड़गांव में निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल द्वारा संचालित दो गौशालाओं का निरीक्षण किया। संगठन के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर गौवंश की देखरेख, चारे-पानी, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र मनोज कुमार यादव ने किया। उन्होंने बताया कि संगठन पूरे भारत में निस्वार्थ भाव से गौ माता और सनातन धर्म की सेवा व संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन दोनों गौशालाओं का संचालन संगठन के सहयोग से किया जाएगा तथा औपचारिक रूप से जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान गुड़गांव जिला अध्यक्ष गौ पुत्र प्रेमचंद, जिला सचिव गौ पुत्र महेश कुमार,जिला संगठन मंत्री विपिन कुमार,जिला उपाध्यक्ष धर्मचंद्र,जिला उपसचिव ईश्वर सारे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टीम ने गौशालाओं में चल रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गौवंश की सेवा समर्पित भाव से की जा रही है।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि गुड़गांव में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के तत्वावधान में दो गौशालाओं का संचालन प्रारंभ किया जाएगा, जिससे गौसेवा को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube