ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जम्मू कश्मीर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का वृक्षम संस्थान ने सम्मान किया

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 26 views
जम्मू कश्मीर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का वृक्षम संस्थान ने सम्मान किया
दैनिक शुभ भास्कर शंकर सिंह राठौड़ राजस्थान उदयपुर वृक्षम् अमृतम संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने जम्मू के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अखनूर जिला के प्रभारी विनय कुमार गुप्ता को मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा एवं महाराणा प्रताप का स्मृति चिन्ह भेंटकर कर स्वागत व अभिनंदन किया। वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपेश शर्मा को विनय कुमार गुप्ता ने अटल राष्ट्रीय सेवा सम्मान का सर्टिफिकेट एक समारोह में प्रदान किया था।
गुप्ता ने उदयपुर की झीलों, यहां की खूबसूरती और यहां की माटी को गौरवशाली बताया । कार्यक्रम में अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारिक, सचिव यशवंत त्रिवेदी, सहसचिव नीलेश पालीवाल,
वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया और डॉ सीमा वेद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube