ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चित्तौड़ प्रीमियर लीग का आगाज 29 मार्च से

By Shubh Bhaskar · 22 Feb 2026 · 174 views
चित्तौड़ प्रीमियर लीग का आगाज 29 मार्च से

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में चित्तौड़ प्रीमियर लीग छठी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 29 मार्च को एम.पी.पी.जी. कॉलेज मैदान में होगा जिसमें पहली बार रात्रीकालीन महिला क्रिकेट मैच करवा कर इसका शुभारंभ किया जा रहा है जो नारीशक्ति व महिला खिलाडियों को प्रोत्साहन स्वरूप होगा। समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय ने बताया कि इस बार चित्तौड़ प्रीमियर लीग आईपीएल की तर्ज पर होगा। पहली बार ऑल इंडिया की टीमों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया हैं। टीम में एक ही जिले के 7 खिलाड़ी और 4 खिलाड़ी ऑल इंडिया कहीं से खेल सकते है। यह प्रतियोगिता आयोजन अब तक की सर्वाधिक ईनामी राशि वाला होगा जिसमें विजेता को पुरस्कार 1 लाख 51 हज़ार रुपए दिए जाएँगे। प्रतियोगता में ऑल इंडिया से 16 टीम ही ली जाएगी। रात्रिकालीन प्रतियोगिता में इस बार कई नेशनल खिलाड़ी भाग लेंगे जो टेनिस बॉल की सबसे बड़ी लीग आई.एस.पी.एल. के स्टार खिलाड़ी शक्ति एव भक्ति की नगरी चित्तौड रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते नजर आएँगे। इस बार खिलाड़ियों के साथ साथ खेल प्रेमियों के लिए भी बहुत से विशेष उपहार रखे गए है। अध्यक्ष ने बताया की प्रतियोगिता को ले कर तैयारीयाँ शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये एक कमेटी का गठन किया गया हैं जिसमे सभी को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube