ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एक दिवसीय परम्परागत कृषि विकास योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न।

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 141 views
एक दिवसीय परम्परागत कृषि विकास योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न।

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
जिले की निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के गांव सतखण्ड़ा ग्राम पंचायत के सभागार में कृषि विभाग के द्वारा परम्परागत कृषि विकास योजना पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें महिला पुरुषों ने सक्रियता से भाग लिया। कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रमेश चन्द्र जाट ने बताया कि सहायक निदेशक कृषि विस्तार श्री मती अंसु चौधरी के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त कृषि पर्यवेक्षक उस्मान मंसूरी ने जैविक खेती में वर्मीकम्पोस्ट खाद ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र, बनाने की विधि एवं उपयोग की जानकारी प्रदान की। कृषि पर्यवेक्षक सुरेश कुमार ने तारबंदी, सौर ऊर्जा, के बारे में जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक अजय कुमार यादव ने सुपर कम्पोस्ट खाद, फार्म पोंड के बारे में जानकारी दी। कृषि पर्यवेक्षक प्रहलाद कुमार यादव ने फव्वारा सिंचाई, पाइपलाइन के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक रमेश चन्द्र जाट ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए परम्परागत कृषि विकास योजना की उपयोगिता व हरी खाद पर विस्तृत जानकारी दी। फार्मर मास्टर ट्रेनर प्रहलाद उपाध्याय ने जीवामृत, घन जीवामृत, बनाने की जानकारी दी एवं पोषण वाटिका, लगाकर शुद्ध फल, सब्जी उत्पादन कर उपयोग में लेने का आग्रह किया। खेतों में देशी खाद, जीवामृत,घन जीवामृत का उपयोग कर जैविक कार्बन बढाकर मिट्टी को उपजाऊ बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उस्मान भाई एल.आर.पी. परम्परागत खेती के भी उपस्थित रहे।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube