ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पी०पी० पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह फूड फेस्टिवल का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 24 views
पी०पी० पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह फूड फेस्टिवल का आयोजन
दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश गोंडा बिरंची अवस्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल, मसौढ़ी के विद्यालय प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्टिवल समारोह का आयोजन किया गया । समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पी०पी० शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ० अभिराम सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । अतिथियों का स्वागत स्वागत गान एवं स्वागत नृत्य के साथ किया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ० सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण बिहार ही नहीं अपितु बिहार के बाहर भी एक अपना इतिहास रहा है । । उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए गए कई प्रकार के वैज्ञानिक प्रदर्शनियों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा पर गुणात्मक विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण में पाए जाने वाले हर प्राकृतिक तत्व का उपयोग प्रकृति के अनुरूप करते हुए संतुष्ट जीवन जीना है | हमें बेहतर पर्यावरण के लिए विज्ञान की आवश्यकता है | उक्त मौके पर बच्चों के द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्टिवल के तहत लगाए गए विभिन्न प्रकार के स्टॉलौं पर बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सहाना की । उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जो भी कार्य करें उसे पूरे तनमय्यता एवं लगन के साथ संपन्न करें । आपका यह आत्मविश्वास आने वाले भविष्य के लिए सुखदाई होगा । आप देश के कर्णधार हैं । इस अवसर पर बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार का छात्र - छात्राओं द्वारा आधुनिक प्रयोग में ले जाने वाले एवं विभिन्न प्रकार के मशीनरी विधि से अनेक उपकरणों का निर्माण किया । साथ हीं फूड फेस्टिवल में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के खाद्य व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया था । विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि ऐसे आयोजन से बच्चे कुछ और विस्तृत रूप में सीखें जिसमें शिक्षकों के साथ ही बच्चे एवं उनके अभिभावकों का योगदान काफी सराहनीय रहा । इस अवसर पर सुभाष चन्द्र बोस, वरीय शिक्षक सुबोध कुमार ,कौशल कुमार, दिलशाद आलम सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube