ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

11वी सदी के प्रसिद्ध संत, बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज, कोसली की जन्मोत्सव - पर दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By Shubh Bhaskar · 21 Feb 2026 · 31 views
11वी सदी के प्रसिद्ध संत, बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज, कोसली की जन्मोत्सव - पर दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दैनिक शुभ भास्कर युद्धवीर सिंह लांबा हरियाणा झज्जर जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में 11वी सदी के प्रसिद्ध संत बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज, कोसली की जन्मोत्सव - स्मृति के उपलक्ष्य पर सेकंड रन फॉर बाबा मुक्तेश्वरपुरी जी महाराज कार्यक्रम का आयोजन बाबा रामदास जी महाराज, महंत, प्राचीन शिव मंदिर, कोसली की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन हुआ I

कार्यक्रम में समाजसेवी व शिक्षाविद सुखबीर जाखड़ जी, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने मुख्य अतिथि रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और मेहनत व लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

समाजसेवी एडवोकेट रिंकू कोसलिया , सिविल कोर्ट कोसली विशिष्ट अतिथि 1 व यूट्यूब इन्फ्लुएंसर व सामाजिक कार्यकर्ता 16 बार के रक्तदानी योगेश कुमार जाखड , विशिष्ट अतिथि 2 के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए ।
सतीश कुमार , हेडमास्टर, शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कक्षा पांचवी व छठी के विद्यार्थियों की 400 मीटर की दौड़ में सोनिया ने प्रथम आकर 1200 रुपये की कॉपी, पेन व पेंसिल का ईनाम जबकि कोमेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके 600 रुपये की कॉपी, पेन व पेंसिल का ईनाम जीता ।
कक्षा तीसरी व चौथी की 200 मीटर की दौड़ में यश ने प्रथम प्राप्त करके 1000 रुपये का ईनाम जबकि दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके 500 रुपये का ईनाम जीता ।
कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों की 100 मीटर की दौड़ में दक्ष ने प्रथम प्राप्त करके 700 रुपये का ईनाम जबकि व मोहित ने द्वितीय स्थान पर आकर 400 रुपये का ईनाम जीता ।
23वी बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि 1.शिक्षाविद सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 2.समाजसेवी एडवोकेट रिंकू कोसलिया जी सिविल कोर्ट कोसली 3.युद्धवीर सिंह लांबा,अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति 4.शिक्षा व समाजसेवा को समर्पित मास्टर सतीश यादव जी भाकली 5.कोसली रेलवे स्टेशन से नाहड रोड पर सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर प्रो. सोनू कुमार धारौली 6. जोगिंद्र सिंह जी, ईसा ग्रुप आदि ने अपनी ईमानदारी व मेहनत से कमाया नेक धन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube