ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी: पीएम श्री बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय तिलवासनी का भ्रमण*

By Shubh Bhaskar · 24 Dec 2025 · 174 views
*पीपाड़ सिटी: पीएम श्री बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय तिलवासनी का भ्रमण*

नवरतन औझा

जोधपुर पीपाड सिटी।शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं एवं प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों ने जवाहर नवोदय विद्यालय तिलवासनी का भ्रमण किया।प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने बताया कि पीएम श्री स्कूल योजना ट्विनिंग ऑफ स्कूल के अंतर्गत विद्यालय की बालिकाओं और शिक्षकों को नज़दीकी नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल आदि रोल मॉडल स्कूल का भ्रमण किया जाना होता है। इसी के तहत विद्यालय की बालिकाओं और शिक्षकों को जवाहर नवोदय विद्यालय तिलवासनी भेजा गया। बालिकाओं और शिक्षकों ने वहां की शिक्षण व्यवस्था, खेल सुविधाओं, छात्रावास जीवन, प्राकृतिक वातावरण एवं उनके संरक्षण, लैब, साइंस पार्क, विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया गया।
प्रधानाचार्य गहलोत ने नवोदय विद्यालय भ्रमण के लिए विशेष आमंत्रण एवं सहयोग के लिए नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता मुंदड़ा और शिक्षक अमन एवं जया मैडम का आभार व्यक्त किया। उप प्राचार्य धोकलराम एवं ओमाराम मेघवाल ने बताया कि बालिकाओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय तिलवासनी का भ्रमण करने के बाद प्रसन्नता का अनुभव किया। भ्रमण के दौरान साथ में अरविंद कुमार वर्मा, महेन्द्र सिंह भाटी, निर्मला दाधीच, निरमा मुंडेल, राकेश चौहान आदि उपस्थित रहें।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube