ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कुमावत को दीक्षांत समारोह में माता-पिता की उपस्थिति में दी डॉक्टरेट की उपाधि

By Shubh Bhaskar · 20 Feb 2026 · 42 views
कुमावत को दीक्षांत समारोह में माता-पिता की उपस्थिति में दी डॉक्टरेट की उपाधि

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा के वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत), डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत को संगम विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय ने उनकी इच्छानुसार माता-पिता के साथ डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की । राजस्थान के कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सांकेतिक डिग्री वितरण कर शोधार्थियों व अन्य फैकल्टी के 871 विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। कुमावत ने डॉक्टर रजनीश शर्मा के मार्गदर्शन में पंडित सत्यनारायण शास्त्री विरचित "श्रीसंस्कृतदोहासप्तशती एवं साहित्यसुधासौहित्यम् का समीक्षात्मक अध्ययन" विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया था। कुमावत ने बताया कि माता-पिता की इच्छा व आशीर्वाद से यह उपलब्धि प्राप्त हुई है, इसलिए यह उपाधि में अपने माता-पिता और गुरु को समर्पित करता हूं, जिनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन से मेरा निर्विघ्न रूप से शोध कार्य पूर्ण हुआ व गांव का प्रथम डॉक्टरेट होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मंच पर भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, संगम समूह के चेयरपर्सन रामपाल सोनी, विश्वविद्यालय के कुलपति करूणेश सक्सेना, प्रोफेसर पी के सिंह आईआईएम इंदौर, प्रो वीसी संगम विश्वविद्यालय मानस रंजन पाणिग्रहण उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube