ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी: पीएम श्री बालिका स्कूल में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ वार्ता आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 19 Feb 2026 · 100 views
पीपाड़ सिटी: पीएम श्री बालिका स्कूल में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ वार्ता आयोजित।

आकाशीय बिजली और पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा

​पीपाड़ सिटी। शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण और आकाशीय बिजली के वैज्ञानिक पहलुओं से रूबरू कराया गया।
​कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजकीय बांगड़ महाविद्यालय पाली के भौतिक शास्त्री और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सिसोदिया थे उन्होंने डिजिटल बोर्ड और पीपीटी के माध्यम से छात्राओं को विस्तार से समझाया कि ​आकाशीय बिजली गिरने के वैज्ञानिक कारण क्या हैं
​इससे बचाव के क्या उपाय किए जा सकते हैं साथ ही ​किन स्थानों पर बिजली गिरने का खतरा अधिक रहता है। डॉ. सिसोदिया अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोधकर्ता हैं जिन्होंनेअफ्रीकी देश लीबिया में भी अपनी सेवाएँ दी हैं।​कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने इस सत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया। संवाद सत्र के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण और बिजली के प्रभावों से जुड़े कई जिज्ञासु प्रश्न पूछे जिनका डॉ. सिसोदिया ने अत्यंत सरल और व्यावहारिक ढंग से समाधान किया।​प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने कार्यक्रम की रूपरेखा स्पष्ट की। मंच संचालन व्याख्याता पारस गहलोत द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारती सैनी,पारस गहलोत,उप प्राचार्य चेतना पूरी गोस्वामी, धोकलराम, ओमाराम मेघवाल, अरविन्द कुमार वर्मा, जगदीश चन्द्र, अर्जुन राम, बिमला बिजारणियां, निर्मला दाधीच, नसीब कौर, विवेक मित्र, संगीता पंवार, फगलाराम बिश्नोई, पप्पूराम सांखला एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube