ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्वविद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय युवा संसद में किया बीटीयू का प्रतिनिधित्व युवा संसद युवाओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का महत्वपूर्ण माध्यम : प्रो.अखिल रंजन गर्ग

By Shubh Bhaskar · 19 Feb 2026 · 16 views
विश्वविद्यालय के छात्र ने राष्ट्रीय युवा संसद में किया बीटीयू का प्रतिनिधित्व

युवा संसद युवाओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का महत्वपूर्ण माध्यम : प्रो.अखिल रंजन गर्ग

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान बीकानेर, यूनिवर्सिटी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधी बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा यूजीसी और मानव रचना यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित चतुर्थ एनवायरनमेंट युथ पार्लियामेंट में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संगठक राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के छात्र शिवांशु माथुर ने नागपुर विधान भवन में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद-2026 में बीटीयू का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। ज्ञात्वय है कि यह मंच देशभर के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं और राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करता है। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया की शिवांशु माथुर ने यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की को ऑर्डिनेटर डॉ ममता शर्मा पारीक, डॉ गायत्री शर्मा, डॉ करणजीत कौर के निर्देशन में अर्जित की हैं।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने शिवांशु माथुर को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिवांशु की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। विश्वविद्यालय सदैव विद्यार्थियों को ऐसे राष्ट्रीय मंचों पर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करता रहता हैं। शिवांशु ने इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। बीटीयू विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के प्रति सजग नागरिक बनने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कोऑर्डिनेटर डॉ ममता शर्मा पारीक ने बताया कि कॉलेज राउंड, यूनिवर्सिटी राउंड और राज्यस्तरीय राउंड के बाद शिवांशु माथुर को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ। राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में देशभर से लगभग 50,000 विद्यार्थियों ने तथा 300 विश्वविद्यालय ने भाग लिया, जिनमें से बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद 200 चुनिंदा प्रतिभागियों को ही राष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का अवसर मिला। उन्हें रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभाने का अवसर मिला। शिवांशु माथुर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पृष्ठभूमि के प्रतिभागियों के साथ संवाद करना उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और इससे उन्हें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिला।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube