अलवर में नए बस स्टैंड का रास्ता साफ, अप्रैल 2026 से शुरू होगा निर्माण कार्य!
By Shubh Bhaskar ·
19 Feb 2026 ·
112 views
अलवर में नए बस स्टैंड का रास्ता साफ, अप्रैल 2026 से शुरू होगा निर्माण कार्य!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के हनुमान सर्किल पर प्रस्तावित नए बस स्टैंड और डिपो निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद और विभागीय पत्राचार का समाधान हो जाने के बाद परियोजना अब धरातल पर उतरने जा रही है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने जमीन के बदले यूआईटी अलवर को ०7 करोड़ रुपये का एकमुश्त चेक सौंप दिया है। भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भूमि हस्तांतरण की औपचारिकताएं भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
परियोजना के तहत नए बस स्टैंड और डिपो के निर्माण पर करीब 62 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जमीन का कब्जा मिलते ही अप्रैल 2026 से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
यूआईटी से जमीन निगम के नाम होते ही परिवहन निगम स्वयं इस डिपो और बस स्टैंड का निर्माण कार्य करवाएगा। यह प्रोजेक्ट शहर के यातायात प्रबंधन और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि यह योजना मास्टर प्लान 2021 का हिस्सा रही है, जो अब वर्षों की प्रतीक्षा के बाद साकार होने जा रही है। नए बस स्टैंड के निर्माण से अलवर शहर को आधुनिक परिवहन सुविधाएं मिलेंगी और यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।