पदोन्नति पर हेड कॉन्स्टेबल मुरलीधर का भव्य बहुमान
By Shubh Bhaskar ·
18 Feb 2026 ·
140 views
पदोन्नति पर हेड कॉन्स्टेबल मुरलीधर का भव्य बहुमान
पीपाड़ शहर। स्थानीय पुलिस थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल मुरलीधर को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर भावभीनी विदाई और सम्मान दिया गया। पुलिस थाने में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान थानाधिकारी अमीलाल सुथार और साथी पुलिसकर्मियों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।थाने के स्टाफ द्वारा मुरलीधर को राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर और फूलों की मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया गया।इस मौके पर मुरलीधर ने पीपाड़ थाने में अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और टीम भावना के साथ काम करने के लिए सभी साथियों का आभार जताया। थानाधिकारी ने मुरलीधर की कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति विभाग के लिए गर्व का विषय है।इस अवसर पर महेंद्र सोनल,प्रभु,महिपाल,शेखर ,सुरेश,विक्रम मीणा,थाना स्टाफ सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।