मौनी बाबा की पुण्यस्मृति में अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।
By Shubh Bhaskar ·
17 Feb 2026 ·
104 views
मौनी बाबा की पुण्यस्मृति में अखंड रामायण पाठ व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के वनखंडी महादेव रामभजो गौशाला पर गौपुत्र श्री श्री 1008 श्री रामदास जी महाराज (मौनी बाबा) के साकेतवास होने पर उनकी पुण्यस्मृति में धार्मिक आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि स्वरूप 15 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक अखंड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार 15 फरवरी को प्रातः 08:15 बजे विधि-विधान से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया जिसमें क्षेत्र के संत-महात्मा एवं श्रद्धालुजनो ने भाग लिया। इसके उपरांत 17 फरवरी को हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई । भंडारे के आयोजन में अधिक से अधिक संत महात्मा व श्रद्धालु महिला पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। संतों की ओर से श्रीमहंत माधव दास महाराज,।भजेड़ा बालक दास महाराज,राजगढ़ अवधूत आश्रम के महंत स्वामी श्री अमन भारती जी महाराज, ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज राजगढ़ सहित सभी संतों की ओर से रामकृष्ण दास महाराज को संतों की ओर से चादर ओढ़ाकर संतों की रस्म पुरी की गई तथा गांव व ग्रामीण की और से कोई चादर ओढ़ाई की रस्म दोपहर दो बजे तक पूरी नहीं की गई कुछ ग्रामीण व गौ सेवकों ने बताया कि गांव की ओर से चादर ओढ़ाई की रस्म भी की जाएगी। इस अवसर पर भोंरगीं गोशाला के गौ सेवक माचाड़ी गौसेवक राजगढ़ मिनरल कंपनी के डायरेक्टर वीरेंद्र दाधीच, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,मातादीन बोहरा,नवल रावत,धर्मी यादव, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, रतन लाल सैनी,पूर्व सरपंच प्रभाती लाल शर्मा,हीरालाल सैनी,जगदीश शर्मा,बाबूलाल बोहरा, विपिन शर्मा,दिनेश यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे इस दौरान महिला पुरुष व बच्चों ने पंगत बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।