ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला बार चुनाव: अध्यक्ष पद पर चार दावेदार, महासचिव के लिए तीन मैदान में

By Shubh Bhaskar · 17 Feb 2026 · 61 views
जिला बार चुनाव: अध्यक्ष पद पर चार दावेदार, महासचिव के लिए तीन मैदान में
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड
क्रॉसर: अधिवक्ता भवन में नामांकन प्रक्रिया पूरी, विभिन्न पदों पर कुल 30 से अधिक ने भरे पर्चे
उरई। उरई जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को जिला जज परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपत राय सक्सेना ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया विधिवत शुरू हो चुकी है और नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर द्विवेदी, राजा ऋषि पटेल, शशि कुमार दुबे और विशंभर दयाल ने दावेदारी पेश की। महासचिव पद के लिए साधना त्रिपाठी, पंकज कुमार गुप्ता और रामजी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कर्म क्षेत्र अवस्थी, रामकुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह और श्याम नारायण शर्मा ने नामांकन किया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयेंद्र सिंह, लक्ष्मी कांत पाठक और कुमार गौरव श्रीवास्तव ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष (कलेक्ट्रेट) पद के लिए ओम नारायण सिंह, अनिल कुमार शर्मा, केशव कुमार सक्सेना और अजय कुमार ने नामांकन किया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर श्याम जीवन त्रिपाठी और संजीव तिवारी मैदान में हैं।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमन मिश्रा, अमित रावत और अनम वर्मा ने दावेदारी पेश की। संयुक्त सचिव पद पर ऋतिक दुबे, राम शंकर मिश्रा, प्रदुम्न कुमार सिरोठिया, मुलायम सिंह यादव, मोहम्मद बसील बेग और ब्रजभूषण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य (कलेक्ट सदस्य) पद के लिए सात तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए 12 अधिवक्ताओं ने पर्चे दाखिल किए।
नामांकन के दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्यामलाल वर्मा, नाथूराम त्रिपाठी, दृगपाल सिंह, वीरेंद्र चतुर्वेदी, राजा राम, ज्ञानी मानसिल गुप्ता, राजेश चतुर्वेदी, रेनू वर्मा और गोपाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। अब नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मतदान कराया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube