ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महाशिवरात्रि पर गौवंश अवशेषों से भरी गाड़ी पकड़ी, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज!

By Shubh Bhaskar · 16 Feb 2026 · 24 views
महाशिवरात्रि पर गौवंश अवशेषों से भरी गाड़ी पकड़ी, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- हाथरस- महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर अलीगढ़-हाथरस रोड पर जिले की मिते ग्राम पंचायत क्षेत्र में कथित रूप से गौवंश के अवशेषों से भरी एक गाड़ी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। सूचना के अनुसार, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें गौवंश के अवशेष मिलने का दावा किया गया।
संगठन के हाथरस जिला अध्यक्ष गौ पुत्र मनोज सिकरवार ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जेसीबी मशीन की सहायता से अवशेषों को भूमि में दबवाया। पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्यवाही की।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि वे देशभर में गौ संरक्षण और सनातन धर्म की रक्षा के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने सभी राज्यों के कार्यकर्ताओं से अपील की कि गौ सेवा और संरक्षण के लिए सजग रहें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube