ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाजपा मंडल राजगढ़ की आज मंगलवार को एक आवश्यक बैठक का किया आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 23 Dec 2025 · 43 views
भाजपा मंडल राजगढ़ की आज मंगलवार को एक आवश्यक बैठक का किया आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ-राजगढ में मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को आशीर्वाद मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल राजगढ़ की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय विद्यालय को राजगढ़ में ही खोला जाए इस पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया और राजगढ़ एवं राजगढ़ परिक्षेत्र में उपलब्ध उपयुक्त जमीन को देखने पर विचार किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाराम मीणा, राजगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित की अध्यक्षता में विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में विचार विमर्श किया गया। राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ भाजपा प्रत्याशी बनाराम ने स्पष्ट किया कि हम भी चाहते हैं कि केन्द्रीय विद्यालय राजगढ़ में ही खुले राजगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय खुले इसके लिए काफी जमीन तलाश की गई हैं लेकिन पर्याप्त 15 बीघा जमीन नहीं मिलने के कारण पिछले ०3 साल से मामला लंबित रहा हैं! हम ओर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अभी भी इस प्रयास में लगा हुआ हैं की केन्द्रीय विद्यालय के लिए राजगढ़ परिक्षेत्र में ही जगह का आवंटन हो हम एवं हमारा शीर्ष नेतृत्व भी चाहते हैं कि केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में ही खुले सभी ने सकारात्मक रूप से राजगढ़ में उपयुक्त जमीन देख कर विद्यालय निर्माण पर सहमति जाहिर की साथ ही बाजार बन्द करने के निर्णय को अभी फिलहाल के लिए स्थगित करने का व्यापारियों से निवेदन किया! इस अवसर पर मंडल महामंत्री लोकेश रावत, एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा, ठिकाना गंगा बाग के महंत प्रकाश दास जी महाराज,नगरपालिका के पूर्व चेयर मेन प्रभु दयाल शर्मा, व्यापार मण्डल के महामंत्री अशोक बजाज,प्रेम धामाणी, सतेन्द्र सैनी,प्रदीप शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया,पार्षद गौरव कसेरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube