ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को बांटी अध्ययन सामग्री, किया पौधारोपण।

By Shubh Bhaskar · 16 Feb 2026 · 55 views
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के जन्मदिन पर विद्यार्थियों को बांटी अध्ययन सामग्री, किया पौधारोपण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नजदीक ईशवाना गांव में संजय शर्मा वन एवं पर्यावरण मंत्री, राजस्थान सरकार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, ईशवाना में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को अध्ययन सामग्री एवं फल वितरित किए गए तथा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय शर्मा के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। बच्चों के बीच जन्मदिन मनाते हुए सभी ने शिक्षा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राहुल शर्मा (ईशवाना),एडवोकेट राकेश शर्मा लबानियां,पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माचाड़ी एवं पूर्व सोशल जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो अलवर,श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और समाज में सेवा व हरित संदेश को बढ़ावा देना रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube