कनेछन कला में खटीक समाज ने निकाली शिवरात्रि पर कलशयात्रा
By Shubh Bhaskar ·
16 Feb 2026 ·
100 views
कनेछन कला में खटीक समाज ने निकाली शिवरात्रि पर कलशयात्रा
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-शाहपुरा के कनेछन कला में महाशिवरात्रि पर खटीक समाज की और से कलश यात्रा निकाली गई।कलशयात्रा बालाजी मन्दिर से शुरू होकर सदर बाजार,शिवाजी चौक से डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए यथा स्थान पर पहुची।जहा शिव परिवार का जलाभिषेक किया गया।इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।इस दौरान समाज के मदन खटीक, प्रभु खटीक, सम्पत खटीक, पूर्व सरपंच सीताराम खटीक, इच्छाराम खटीक, पूरणमल खटीक, राम खटीक, सुरेश खटीक, मुकेश खटीक, भेरू खटीक, अभिषेक खटीक, देव खटीक व आत्माराम खटीक आदि समाजजन उपस्थित रहे।