ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एमपी के आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी, दो पूर्व पत्नियां भी हैं कलेक्टर!

By Shubh Bhaskar · 15 Feb 2026 · 129 views
: एमपी के आईएएस अवि प्रसाद ने डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से रचाई तीसरी शादी, दो पूर्व पत्नियां भी हैं कलेक्टर!



भोपाल- मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। प्रशासनिक दक्षता और रचनात्मक कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले अवि प्रसाद ने वेलेंटाइन डे से तीन दिन पहले 2017 बैच की आईएएस अधिकारी एवं प्रदेश की डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे के साथ विवाह रचाया।
बताया जा रहा है कि यह अवि प्रसाद का तीसरा विवाह है। उनकी पूर्व की दोनों पत्नियां भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में अलग-अलग जिलों में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इस वजह से यह विवाह प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अवि प्रसाद अपने अब तक के प्रशासनिक कार्यकाल में प्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ हैं।
उनके इस विवाह को लेकर सोशल मीडिया और प्रशासनिक हलकों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, दोनों अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube