दौसा शहर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी बने महावीर उपाध्याय।
By Shubh Bhaskar ·
15 Feb 2026 ·
18 views
दौसा शहर विधानसभा के प्रवासी प्रभारी बने महावीर उपाध्याय।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- थानागाजी भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अलवर जिले के गांव ककराली रामपुरा निवासी भाजपा नेता एडवोकेट महावीर उपाध्याय (थानागाजी) को दौसा शहर विधानसभा का प्रवासी प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी उपाध्याय की पूर्व चुनावी रणनीति और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए सौंपी है। विगत विधानसभा चुनाव में भरतपुर जिले की हॉट सीट डीग-कुम्हेर में चुनाव प्रभारी के रूप में उन्होंने लंबे समय से वनवास झेल रही भाजपा को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें एक बार फिर जटिल मानी जाने वाली दौसा सीट की कमान सौंपी है, ताकि आगामी पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूती मिल सके।
संघ पृष्ठभूमि से आने वाले महावीर उपाध्याय पूर्व में छात्र संगठन एबीवीपी, धर्मजागरण समन्वय और घूमन्तु विभाग सहित भाजपा के विशेष संपर्क अभियान में संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें कुशल चुनावी रणनीतिकार के रूप में भी जाना जाता है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर उनकी गृह विधानसभा थानागाजी में खुशी की लहर है। महावीर उपाध्याय ने कहा कि शीघ्र ही मंडल स्तर पर बैठक आयोजित कर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा योग्य कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर चुनावी शंखनाद किया जाएगा। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राजेश जोशी द्वारा दी गई।