ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

इंटरनेशनल सिल्वर मेडलिस्ट सुनील कुमार साहू को अशोक गहलोत ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित।

By Shubh Bhaskar · 15 Feb 2026 · 160 views
इंटरनेशनल सिल्वर मेडलिस्ट सुनील कुमार साहू को अशोक गहलोत ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मालाखेड़ा- अलवर जिले के मालाखेड़ा में अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सिल्वर मेडलिस्ट सुनील कुमार साहू ने एक बार फिर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित ०7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने लॉन्ग जंप (लंबी कूद) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और भारत को गौरवान्वित किया।
सुनील की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें अपने निवास पर आमंत्रित कर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सुनील के जज़्बे, संघर्ष और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सुनील कुमार साहू अब तक कुल 20 पदक जीत चुके हैं, जिनमें 12 गोल्ड मेडल शामिल हैं। वे 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में अपनी कैटेगरी में ऑल इंडिया प्रथम रैंक पर हैं तथा लगातार छह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं। वर्तमान में वे पैरा ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटे हुए हैं और देश के लिए और बड़े मुकाम हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
अपनी सफलता और संघर्ष को याद करते हुए सुनील भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “मैंने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। एक दुर्घटना के बाद दो वर्ष तक बिस्तर पर रहा। इसके बाद मेरे पिता, भाई और बहन — तीनों का देहांत हो गया। खेल के क्षेत्र में भी पांच वर्षों तक असफलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी। आज जो भी सफलता मिली है, वह मेरी मां के संघर्ष और मेरी कड़ी मेहनत का परिणाम है।”
सुनील ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को दिया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत मजदूरी कर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। क्षेत्रवासियों में सुनील की इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है और लोग उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube