ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिव शंकर गौशाला में निशुल्क योग शिविर संपन्न

By Shubh Bhaskar · 15 Feb 2026 · 36 views
शिव शंकर गौशाला में निशुल्क योग शिविर संपन्न
दैनिक शुभ भास्कर हरि सिंह राजपूत राजस्थान उदयपुर पतंजलि परिवार ने गिरिजा चौहान,शालीनी राजावत, नरेश पूर्बिया व डॉ नारायण सिंह चावड़ा का किया सम्मान पतंजलि योग परिवार द्वारा निशुल्क योग शिविर शिव शंकर गौशाला में आयोजित किया गया। योगाचार्य डीवाईएसपी रतन सिंह राजपुरोहित,प्रितम सिंह चुंडावत व गणेश लाल डांगी ने योगाभ्यास करवाया। डॉ नरेन्द्र सनाढ्य ने ऋतु परिवर्तन पर स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी दी। पतंजलि परिवार द्वारा गौशाला की अध्यक्ष गिरिजा चौहान, सचिव शालिनी राजावत, मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया, डॉ नारायण सिंह चावड़ा,राही,मित व माही राजावत का स्वागत किया। पंडित विनोद शर्मा व जिग्नेश शर्मा ने गाय के घी व यज्ञ सामग्री से यज्ञ कर गौशाला परिसर के वातावरण को मेडिकेटेड कर दिया। डॉ नारायण सिंह चावड़ा ने कहा कि गायों की उपस्थिति में योग व यज्ञ करने से पोजेटीव ऊर्जा का संचार होता हैं।
कार्यक्रम में मोहन सिंह शक्तावत, मुकेश पाठक,एन सी पालीवाल, हीरालाल सुथार, हीरालाल सेन, गुलाब सिंह राव प्रहलाद सिंह, मनोहर सुखवाल, राजेश, ज्योति नय्यर, जिग्नेश शर्मा, देवाराम, विवेक, पवन जैन, प्रकाश जैन, गोपाल जोशी सहित कई योगाचार्य उपस्थित थे। रतन सिंह राजपुरोहित ने 108 बार राम नाम का जाप करते हुए, उसके महत्व के बारे में बताया। डॉ नारायण सिंह चावड़ा ने कहा कि हर गांव में एक गौशाला होनी चाहिए व हर गौशाला में एक योगशाला होनी चाहिए।गाय से 60फीट दूरी तक औरा बनता है जिससे गौ माता की उपस्थिति में योग करने से पोजिटिव उर्जा का संचार होता है। सभी योगाचार्यों ने गौशाला में गायों के हरी घास हेतु आर्थिक सहयोग किया। गौशाला की अध्यक्ष गिरिजा चौहान व सचिव शालिनी राजावत ने सभी योगाचार्यों का उपरणा ओढ़ाकर कर स्वागत किया। सभी ने नियमित योग करने व दूसरों को योग कराने और एक बुराई छोड़ने का संकल्प लिया। अंत में मोहन सिंह शक्तावत ने धन्यवाद दिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube