ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उदयपुर में राज्य स्तर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शाहपुरा के खिलाड़ियो ने दो रजत राष्ट्रीय स्तर पर चयन

By Shubh Bhaskar · 15 Feb 2026 · 24 views
उदयपुर में राज्य स्तर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शाहपुरा के खिलाड़ियो ने दो रजत राष्ट्रीय स्तर पर चयन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- शाहपुरा के दी बॉलर्स जिम के तीन प्रतियोगियों ने दिनांक 14,15-2-2026 रविवार को आयोजित 14वी राज्यस्तरीय सीनियर और मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम कोच अंकित कसेरा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में एडवोकेट दीपक पारीक मास्टर 1 केटेगरी 74 किलो भार मे दुसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। विनोद जोशी मास्टर 2 केटेगरी 74 किलो मे रजत पदक व कार्तिकेय दाधीच सीनियर केटेगरी 100 किलो भार मे सीनियर कैटेगरी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदशन दिया।
भीलवाड़ा जिला पावरलिफ्टिंग संगठन के सचिव महेंद्र प्रताप का ​कहना है कि शाहपुरा ने हाल ही में आयोजित उदयपुर में राज्य स्तरीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहपुरा के खिलाड़ियों ने दो रजत पदक जीते। यह उपलब्धि न केवल शाहपुरा के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शाहपुरा के खिलाड़ियों ने अपनी कठिन मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की, और क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने में एक नया मानक स्थापित किया है। बॉलर्स जिम के खिलाड़ी विनोद जोशी व एडवोकेट दीपक पारीक को राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।
दी बॉलर्स जिम के निर्देशक सुनील कसेरा ने कहा कि ये खिलाड़ी अब उदयपुर में आयोजित 14वी राष्ट्रीयस्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सफलता शाहपुरा और दी बॉलर्स जिम के लिए गर्व की बात है और इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अब इनकी निगाहें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर हैं, जहां वे और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube