महाशिवरात्रि पर्व पर कोली महावर समाज की विशाल शोभायात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
By Shubh Bhaskar ·
15 Feb 2026 ·
20 views
महाशिवरात्रि पर्व पर कोली महावर समाज की विशाल शोभायात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर कोली महावर समाज द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा का स्वागत कांग्रेस कार्यवाहक नगर अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कोली महावर समाज द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर एवं गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कांग्रेस कार्यवाहक नगर अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व पर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर के सानिध्य में कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों एवं कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा नगर महामंत्री ओम सिंधी, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, विक्की खान, देवेंद्र खटीक,शाहरुख खान, अंकुश माली, शोभाभरम जाट, तोसिफ खान, पदम कोली, रोहित कोली, कमलेश कोली, भागचंद कोली, शंकर कोली कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं धार्मिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।