NH 148D पर टेंपो का टायर फटने से हादसा, 10-12 लोग घायल शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
By Shubh Bhaskar ·
14 Feb 2026 ·
90 views
NH 148D पर टेंपो का टायर फटने से हादसा, 10-12 लोग घायल
शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
पंडेर - शाहपुरा-जहाजपुर के बीच पंडेर, उनियारा–भीम मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग NH 148D पर जसवंतपुरा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को टेंपो का टायर अचानक फटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। टायर फटते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान नंदू देवी पत्नी हेमराज कहार, उम्र 42 वर्ष, निवासी बदनपुरा, विमल पुत्र मोहन बैरवा, उम्र 19 वर्ष, निवासी शक्करपुरा, सुलेखा पुत्री मदन बैरवा, उम्र 19 वर्ष, निवासी शक्करपुरा, युवराज पुत्र दुर्गालाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी बदनपुरा, शांति देवी पत्नी महावीर बैरवा, उम्र 38 वर्ष, निवासी फूलनगर, मानी देवी पत्नी लालाराम कहार, उम्र 40 वर्ष, निवासी बदनपुरा, पूजा पुत्री शंकरलाल बैरवा, उम्र 19 वर्ष, निवासी शक्करपुरा, दुर्गा पत्नी सीताराम कहार, उम्र 30 वर्ष, निवासी बनास चौराहा। घटना स्थल पर मौजूद मंगल सिंह पुत्र प्रेमचंद मीणा, कमलेश पुत्र शिवराज मीणा तथा भागचंद पुत्र प्रेमचंद मीणा (प्राध्यापक) सहित अन्य लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कुछ यात्री टेंपो के नीचे दब गए थे, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। इसी दौरान शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा वहां से गुजर रहे थे। हादसा देखकर उन्होंने तुरंत वाहन रुकवाया और घायलों को बाहर निकालने में सहयोग किया। विधायक ने मानवता का परिचय देते हुए गंभीर घायलों को अपनी गाड़ी से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायलों का उपचार जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।