ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आदर्श विद्या मंदिर में मंगल कामना एवं मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया।

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 61 views
आदर्श विद्या मंदिर में मंगल कामना एवं मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कामां- दीवान मोहल्ला स्थित उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मन्दिर में शनिवार, 14 फरवरी 2026 को मातृ-पितृ पूजन दिवस एवं कक्षा अष्टम के भैया-बहनों के लिए मंगल कामना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक उमाशंकर शर्मा, उपाध्यक्ष खेमराज मातुकी वाले, सदस्य प्रमोद पुजारी, लोकेश, नेमीचंद खंडेलवाल एवं नीरू के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उच्च शिक्षा के लिए मंगल कामनाएं की गईं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को माता-पिता की सेवा करने, उनके द्वारा बताए गए सत्मार्ग पर चलने तथा समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जीवन में संस्कारित शिक्षा ही व्यक्ति को सफलता के साथ-साथ सम्मान भी दिलाती है।
इस अवसर पर ताराचंद, बृजबिहारी, शशिकांत कुशवाहा, सपना बाधवा, मोनिका, दिव्या, रेखा, यशोदा, ज्योति, मुस्कान, रोहित, रामबाबू शर्मा, राजेश त्यागी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube