ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

इंजीनियर शुभम शर्मा उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित, अलवर में खुशी की लहर।

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 62 views
इंजीनियर शुभम शर्मा उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित, अलवर में खुशी की लहर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बुलेट ट्रेन) का दसवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
काला कुआँ, अलवर निवासी इंजीनियर शुभम शर्मा, जो वर्तमान में जूनियर मैनेजर (सिविल) के पद पर वडोदरा, गुजरात में कार्यरत हैं, को उनके सराहनीय कार्य और समर्पण के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। उन्हें यह सम्मान भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार द्वारा प्रदान किया गया।
शुभम शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा सेवानिवृत्त अध्यापक हैं तथा माता चित्रा शर्मा अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है।
अलवरवासियों ने शुभम शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शहर में उनके सम्मान से गर्व और खुशी की लहर है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube