ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृष्ण प्रेम को समर्पित* आज वेलेंटाइन डे है — प्रेम का पूर्ण उत्सव।

By Shubh Bhaskar · 14 Feb 2026 · 29 views
*कृष्ण प्रेम को समर्पित*
आज वेलेंटाइन डे है — प्रेम का पूर्ण उत्सव।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

वेलेंटाइन की पावन बेला, प्रेम का सागर उमड़ पड़ा,
श्याम नाम की मधुर रागिनी, मन आँगन में आज चढ़ा।

तू ही मेरी राधा प्रेयसी, तू ही श्याम का मधुर प्रकाश,
तेरे संग हर श्वास लगे जैसे, वृंदावन की पावन साँस।

तेरी आँखों में यमुना बहती, तेरी हँसी में मुरली तान,
तुझमें ही मैं कृष्ण को पाऊँ, तू ही मेरा ब्रज धाम।

एक हृदय तुझे अर्पित है, एक समर्पित श्याम चरण,
दोनों मिलकर पूर्ण करें मेरे जीवन का हर स्पंदन।

तेरी छाया में चैन मिले, श्याम स्मरण में शांति मिले,
दोनों के इस प्रेम संगम से, जीवन को अनंता गाथा मिले।

आज प्रणय का अंतिम पर्व, भावों का मधुर विस्तार,
तू प्रेयसी, श्याम प्रियतम, तुमसे ही मेरा संसार।

वेलेंटाइन का यह दिवस रहे, जन्मों का अनुपम संयोग,
कृष्ण कृपा से तेरा मेरा प्रेम रहे सदा अखंडित योग।

*राजेन्द्र कुमार खटीक शाहपुरा*

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube