ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कामां में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 285 मरीजों की जांच, 35 को ऑपरेशन हेतु भेजा गया!

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 27 views
कामां में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 285 मरीजों की जांच, 35 को ऑपरेशन हेतु भेजा गया!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कामां- व्यापार महासंघ कामां के सौजन्य से तथा कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा शुक्रवार को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सरदार आरा मशीन एवं मैरिज होम में प्रातः ०9 बजे से दोपहर ०3 बजे तक किया गया, जिसमें क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी मरीजों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
व्यापार महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिओम सोनी ने बताया कि अंधता निवारण के उद्देश्य से संस्थान द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित वातानुकूलित सचल नेत्र चिकित्सा वाहन के माध्यम से मरीजों की जांच की गई। शिविर में चश्मा, मोतियाबिंद, नाखूना, परवाल तथा कालापानी सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की गई।
शिविर के दौरान कुल 285 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। जांच के बाद 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए योग्य पाया गया, जिन्हें उपचार हेतु मथुरा भेजा गया। इन मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन संस्थान में निःशुल्क किए जाएंगे। इसके अलावा आयुष्मान भारत, दीनदयाल उपाध्याय एवं अन्य सरकारी योजनाओं के कार्डधारकों के लिए भी निःशुल्क ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के दौरान समाजसेवियों ने भी सहयोग प्रदान किया। भामाशाह कमल अरोड़ा और हरिओम सोनी ने ०1-०1 लाख ०1हजार रुपये का सहयोग दिया, जबकि स्वर्णकार समाज के संरक्षक लक्ष्मण सोनी ने अपने पुत्र दीपक सोनी की स्मृति में 51 हजार रुपये संस्थान को भेंट किए।
इस अवसर पर कमल अरोड़ा, हरिओम सोनी, लक्ष्मण सोनी, पूर्व पार्षद दिलीप अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सतीश छावड़ा, अशोक सोनी, जगदीश सोनी, राजू शर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, चतुर्भुज शर्मा सहित सैकड़ों मरीज और उनके परिजन उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube