ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत मंडाना पुलिस के द्वारा चैंकिग के दोरान गोपालपुरा कट पर एनई-04 से उतरकर आई एक ईको मै 5 लाख 29 हजार 200 रूपये को धारा 106 बीएनएसएस में जप्त कर 3 सर्दिग्ध व्यक्तियो को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की।

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 30 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


मंडाना, कोटा। 'ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत मंडाना पुलिस के द्वारा चैंकिग के दोरान गोपालपुरा कट पर एनई-04 से उतरकर आई एक ईको मै 5 लाख 29 हजार 200 रूपये को धारा 106 बीएनएसएस में जप्त कर 3 सर्दिग्ध व्यक्तियो को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि 12 फरवरी को चैकिंग के दौरान 5 लाख 29 हजार 200 रूपये नगद एवं 3 संदिग्ध व्यक्ति जगदीश, हरिसिंह व बनवारी झालावाड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

जिला मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे "ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व अवैध हथियार तस्करो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सफल कियान्वयन हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा के सुपरविजन में, वृताधिकारी वृत जिला कोटा ग्रामीण राजेश ढाका के निकटतम सुपरविजन में मंडाना थानाधिकारी वासुदेव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही की गई ।
थानाधिकारी वासुदेव ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के 500 रुपये के 911 नोट, 200 रूपये के 202 नोट, 100 रूपये के 333 नोट कुल 5 लाख 29 हजार 200 रुपये के स्त्रोत के बारे में संतोषप्रदक जवाब नहीं देने पर तथा उन रूपयो से किसी अपराध के किये जाने का पूर्ण सन्देह होने पर धारा 106 बीएनएसएस में जप्त किये गये। जप्तशुदा रूपयो के बारे में जांच जारी है।

More News

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
योग ही है स्वस्थ शरीर का राज- परिणीति विश्नोई पीपाड़ शहर के योग शिविर में उमड़ रही है भारी भीड़
पीपाड़ शहर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सपासर तालाब पर हुआ पौधारोपन
पीपाड़ शहर में "नारी चौपाल - नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम" आयोजित, महिलाओं को किया योजनाओं के प्रति जागरूक
गरीबों के गेहूं पर डाका? निलंबित राशन डीलर के घर से 109.50 क्विंटल गेहूं जब्त, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube