ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ. लालाराम बैरवा ने विधानसभा में उठाई देशी गाय के दूध की कीमत बढ़ाने की मांग

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 50 views
डॉ. लालाराम बैरवा ने विधानसभा में उठाई देशी गाय के दूध की कीमत बढ़ाने की मांग

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने आज राजस्थान विधानसभा के पटल पर प्रदेश में देशी गाय के दूध की कम कीमत से पशुपालक किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से देशी गाय के दूध का उचित मूल्य निर्धारित करने तथा गौ-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विधानसभा में अध्यक्ष महोदय को संबोधित करते हुए विधायक बैरवा ने कहा कि प्रदेश में गो-माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने और उसके संरक्षण की बात तो की जा रही है, लेकिन गो-माता का पालन करने वाले किसानों को उसके दूध की पर्याप्त कीमत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, क्योंकि आज गो-माता के दूध की कीमत बाजार में मिलने वाली पानी की बोतल से भी कम है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में पशुपालकों के सामने चारा, बांटा और मक्की जैसी पशु आहार सामग्री की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। चारा लगभग 12 रुपये प्रति किलो, बांटा 30 रुपये प्रति किलो और मक्की 14 रुपये प्रति किलो के आसपास मिल रही है। ऐसे में गरीब पशुपालक दिनभर मेहनत कर देशी गाय का पालन करता है, लेकिन उसे दूध की कीमत इतनी भी नहीं मिलती कि उसका दैनिक खर्च पूरा हो सके।
विधायक बैरवा ने कहा कि इसी कारण पशुपालक किसान देशी गायों का पालन कम कर रहे हैं, जिससे गो-माता निराश्रित होकर सड़कों पर घूमती नजर आती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि गो-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सबसे पहले उसके अमृत समान दूध का उचित मूल्य निर्धारित किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि डेयरी में देशी गाय के दूध की कीमत कम से कम 50 से 60 रुपये प्रति लीटर तय की जानी चाहिए। विधायक ने विश्वास जताया कि दूध की कीमत बढ़ने से जहां गो-माता का संरक्षण सुनिश्चित होगा, वहीं पशुपालक किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्हें भी खुशहाली का मार्ग मिलेगा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube