ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गंगापुर क्षेत्र में संदिग्ध पदार्थ के सेवन से चार व्यक्तियों की मृत्यु

By Shubh Bhaskar · 13 Feb 2026 · 49 views
गंगापुर क्षेत्र में संदिग्ध पदार्थ के सेवन से चार व्यक्तियों की मृत्यु

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-भीलवाड़ा के गंगापुर झुमा देवी पत्नि मुकेश कंजर उम्र 35 साल निवासी माधोपुरा थाना गंगापुर जिला भीलवाडा ने एक रिपोर्ट पेश की कि मैं प्रार्थिया एवं मेरे साथ मेरे परिवार की सीता देवी पत्नि सम्पत कंजर निवासी माधोपुरा, बदामी देवी पत्नि जानकी कंजर निवासी माधोपुरा,सुशीला देवी उर्फ सुला पत्नि रतन कंजर निवासी माधोपुरा, जमनी देवी पत्नि शंकर कंजर निवासी माधोपुरा पांचों दिनांक 09.02.2026 व 10.02. 2026 को शैतान सिंह पिता भग्गु सिंह निवासी आलोली थाना गंगापुर वाले के यहां पर शादी के प्रोग्राम में बर्तनों की साफ सफाई का काम करने के लिए गयी थी। दिनांक 10.02.2026 को हम पांचों ने शैतान सिंह के शादी प्रोग्राम में लगे हुए टेंट में से पानी जैसे पदार्थ से भरी हुई 4 प्लास्टिक की बोतलें शैतान सिंह को बिना बताये ही अपनी मर्जी से चोरी छुपे उठाकर ले आये थे। उन बोतलों में क्या भरा हुआ था उनकी हम को कोई जानकारी नही थीं। वहां से लाकर हमने वह चारों बोतलें मेरी जेठानी सुशीला देवी उर्फ सुला के घर पर छुपा दी थीं। दिनांक 12.02.2026 को मैं गंगापुर किसी काम से आ गयी थीं। पीछे से सुशीला के घर पर रखी बोतलों में से सुशीला देवी उर्फ सुला, बदामी देवी, जमनी देवी व रतन लाल पिता मसरीयां कंजर निवासी माधोपुरा ने शराब समझकर पीना शुरू कर दिया। मैं शाम को जब घर पर गयी तो चारो की तबीयत खराब हो घर पर ही उल्टीयां कर रहे थे, जिन्हें ईलाज हेतु सीएचसी गंगापुर में ले गये तो जमनी बाई कंजर पत्नि शंकर लाल जाति कंजर उम्र 62 साल,सुषीला देवी पत्नि रतन लाल कंजर उम्र 48 साल,रतन कंजर पिता मसरीया जाति कंजर उम्र 49 साल सर्व निवासी माधोपुरा आलोली थाना गंगापुर जिला भीलवाडा की मृत्यु हो गई एवं बदामी देवी पत्नि जानकी कंजर निवासी माधोपुरा को ईलाज हेतू एमजीएच भीलवाडा रेफर किया गया है। बदामी देवी पत्नि जानकी कंजर निवासी माधोपुरा की भी एमजीएच भीलवाडा में दौराने ईलाज मृत्यु हो गयी हैं।
मामले में प्रथम दृष्टया संदिग्ध पदार्थ के सेवन से चारो व्यक्तियों की मृत्यु होना जाहिर हो रहा है, प्रथम दृष्टया उक्त चारो द्वारा शादी में खाना गर्म रखने हेतु फ्यूल के रूप में उपयोग किया जाने वाला मैथनॉल कार्बनिक सॉल्ट गलती से शराब समझकर पीने से मृत्यु होना जाहिर हो रहा है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया जाकर पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जा रहा है।
विस्तृत अनुसंधान के उपरान्त ही पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube