ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

परी का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान बोर्ड परीक्षा के एक दिन पूर्व प्रवेश पत्र मिलते ही परी हुई भाव विभोर

By Shubh Bhaskar · 11 Feb 2026 · 30 views
परी का सहारा बना लवीना विकास सेवा संस्थान
बोर्ड परीक्षा के एक दिन पूर्व प्रवेश पत्र मिलते ही परी हुई भाव विभोर
विशाखा व्यास/दैनिक शुभ भास्कर/राजस्थान/उदयपुर
जिसका कोई नहीं होता उसका सहारा लवीना संस्थान बनता है यह शब्द दिवंगत तहसीलदार प्रदीप मालवीय ने कहे थे जो आज पुनः चरितार्थ हुए।परी पूरी गोस्वामी निर्धन परिवार की होने एवम कुछ बर्षो पूर्व उसके पिता की मृत्यु होने से वर्तमान में विद्या भवन स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत होने के बावजूद विद्यालय शुल्क जमा नहीं करा पाई जिसके चलते विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा था।सुबह से परी अपनी मां के साथ प्रधानाचार्य से विनती करती रही पर प्रधानाचार्य फीस लेने के लिए अड़ी रही।तब परी ने लवीना विकास सेवा संस्थान के निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को प्रवेश पत्र के लिए गुहार लगाई।ऐसी स्थिति में पूर्बिया द्वारा विद्या भवन में सम्पर्क किया जहां पर परी के फीस जमा कराने की जिम्मेदारी लेते हुए प्रवेश पत्र परी को दिलवाया।परी ने प्रवेश पत्र हाथ मे लेते ही उसकी आँखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।तब संस्थान निदेशक पूर्बिया ने परी को खूब पढ़कर अच्छे से परीक्षा देने का हौसला दिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube