गौ सम्मान आव्हान अभियान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी!
By Shubh Bhaskar ·
10 Feb 2026 ·
32 views
गौ सम्मान आव्हान अभियान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- भारत- देशभर में गौ माता के सम्मान को लेकर ब्रज धाम के संतों द्वारा चलाया जा रहा गौ सम्मान आव्हान अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इस अभियान में साधु-संतों के साथ-साथ हजारों की संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा वर्ग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
अभियान से जुड़े संतों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि आगामी 27 अप्रैल को पूरे देश में गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश की विभिन्न तहसीलों से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई है।
अभियान के आयोजकों के अनुसार गौ संरक्षण और सनातन परंपराओं के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। आयोजकों ने कहा कि नारी शक्ति समाज जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने लोगों से गौ संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने कर्मों के प्रति सजग रहना चाहिए और समाज व संस्कृति के संरक्षण में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने तुलसीदास जी की चौपाई “जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी” का उल्लेख करते हुए लोगों से सकारात्मक सोच और सेवा भाव अपनाने का संदेश दिया।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने देशवासियों से गौ सेवा और संरक्षण के प्रति जागरूक होकर सहयोग करने की अपील की है।