ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मुंशी बाग बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित!

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 12 views
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मुंशी बाग बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- मुंशी बाग बस्ती में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पंडित विवेकानंद शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत जगन्नाथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा एवं ध्वज यात्रा के साथ हुई। यह यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्वकर्मा मंदिर, मुंशी बाग पहुंची, जहां सम्मेलन का मुख्य आयोजन संपन्न हुआ।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कैलाश चंद तथा संघ के जिला प्रचारक रोहित ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी हिंदुओं को जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठकर एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपसी एकता और समरसता से ही सभ्य और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत आकाश नाथ जी महाराज (भूरा सिद्ध वाले) ने अपने संबोधन में कहा कि मातृ शक्ति का सनातन धर्म को आगे बढ़ाने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति ही धर्म की पताका को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है तथा सभी को भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष बीजजू भाईसाहब ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई।
इस अवसर पर सर्वेश शर्मा, प्रवेश जैन, त्रिलोक शर्मा, तरुण जैन, सुरेश कुमार, बिजेंद्र बारी, कुशाल सैन, धारा सोनी, राजू शर्मा, अभय सिंह, पंडित विवेकानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube