ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में पारा 30 डिग्री के पार!

By Shubh Bhaskar · 10 Feb 2026 · 23 views
राजस्थान में बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में पारा 30 डिग्री के पार!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान में अब धीरे-धीरे गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के बाड़मेर और जैसलमेर सहित कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को दिन के समय तेज धूप और बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है और दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर आवाजाही भी कम नजर आ रही है। वहीं प्रदेश के कुछ शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे रात के समय भी हल्की गर्मी महसूस होने लगी है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

More News

पीपाड़ शहर में साप्ताहिक निःशुल्क योग शिविर का शुभारम्भ; अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक चलेगा आयोजन
सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube